सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जयंती पर जुटा जनसमूह, युवाओं में दिखा उत्साह
Auraiya News - नगर अटसू में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। प्रभाकर कुशवाहा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कई अतिथियों ने चंद्रगुप्त मौर्य के योगदान और प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला। युवाओं ने इस आयोजन में सक्रियता से भाग लिया।

अजीतमल, संवाददाता। नगर अटसू में शुक्रवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सर्व समाज की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन भव्य रूप ले सका। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर कुशवाहा ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी अर्जित कुशवाहा नगर अध्यक्ष, सपा अटसू, शिवम कुशवाहा सभासद, श्याम नगर और पिंटू कुशवाहा सभासद, नवीन नगर वार्ड ने संभाली। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने भाग लेकर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथियों में स्वदेश प्रकाश पोरवाल चेयरमैन प्रतिनिधि, विशंभर सिंह कुशवाहा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि, प्रेम चंद्र शाक्य जिला अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी, रमाकांत राजपूत प्रदेश महासचिव, लोधी अवंती बाई फाउंडेशन, अनुराग राजपूत सपा, विधानसभा औरैया और सुरेंद्र कुशवाहा शामिल रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के पराक्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर समाज और देश के विकास में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में नगर के युवाओं गौरव, आकाश, अनुराग, दीपक, अतुल, रोहित, संदीप, ऋषभ, अक्षय, सत्यम, मनीष, भोला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


