पीबीआरपी अकादमी में होली संग राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम

Feb 28, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - दिबियापुर के पीबीआरपी अकादमी में होली और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से होली की खुशियाँ मनाई और विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए और प्रेम एवं एकता का संदेश फैलाया।

पीबीआरपी अकादमी में होली संग राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम

दिबियापुर, संवाददाता। नगर स्थित पीबीआरपी अकादमी में होली एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सुसज्जित रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जहां होली की उमंग बिखेरी, वहीं विज्ञान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरु नारायण अग्रवाल अध्यक्ष, सरस्वती विद्या मंदिर एवं पूर्व प्रधानाचार्य, वैदिक इंटर कॉलेज और प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके वैज्ञानिक योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि ने हाल ही में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विषयवार चयनित विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों ने होली के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंगों के महत्व पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ फूलों की होली खेलकर भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय और प्रबंधक इंजी. दिनेश पाण्डेय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार, पराग शुक्ला, अक्षय दीक्षित, अक्षय तिवारी, दिव्या, संगीता, ज्योति, अनामिका, ऋचा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। आयोजन ने विद्यालय परिसर को उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।