Auraiya News: महीनों से खराब पड़े रुरुगंज चौराहे के सीसीटीवी कैमरे
Auraiya News: रुरुगंज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब हैं। इससे निगरानी में समस्या हो रही है और पुलिस को जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोग प्रशासन से इन कैमरों की मरम्मत और नियमित जांच की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, ये कैमरे बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Auraiya News: कस्बे के प्रमुख रुरुगंज चौराहे पर निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब पड़े हैं। इससे चौराहे और आसपास होने वाली गतिविधियों की रिकॉर्डिंग नहीं हो पा रही है। किसी वारदात या सड़क हादसे की स्थिति में फुटेज उपलब्ध न होने से आरोपियों और वाहनों की पहचान में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने कैमरों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। रुरुगंज चौराहे से दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन लंबे समय से कैमरे बंद होने से इनका लाभ नहीं मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी, मारपीट, सड़क हादसे या अन्य वारदात होने पर सीसीटीवी फुटेज पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण साबित होती है। इससे घटनाक्रम के साथ संदिग्धों और वाहनों के आने-जाने की दिशा का पता लगाया जा सकता है। कैमरे खराब होने से ऐसी स्थिति में पुलिस को दूसरे माध्यमों से साक्ष्य जुटाने पड़ेंगे। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से खराब कैमरों की मरम्मत कराने के साथ नियमित रूप से उनकी जांच कराने की मांग की है।


