औरैया में माही गुप्ता ने 96.40 फीसदी अंक पाकर किया कालेज टॉप
Auraiya News - औरैया के सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। माही गुप्ता ने 96.40% अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही। विद्यालय के 14 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय में खुशी का माहौल है और शिक्षकों ने सफल छात्रों को बधाई दी।

औरैया, संवाददाता। सीबीएसई कक्षा 12 के घोषित परीक्षा परिणाम में शहर के कानपुर रोड स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचकर शिक्षकों का आशीर्वाद लेते नजर आए और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। विद्यालय की छात्रा माही गुप्ता ने विज्ञान वर्ग में 96.40 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। माही ने अंग्रेजी में 93, केमिस्ट्री में 98, बायोलॉजी में 99, पेंटिंग में 100 और हेल्थ केयर में 92 अंक प्राप्त किए। वहीं श्वेत सिंह ने 95.80 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा पार्थ त्रिपाठी ने 94.40 फीसद, प्रिंस ने 94 फीसद, ओमजी अग्रवाल ने 93.40 फीसद, राजवीर सिंह ने 92.60 फीसद तथा सूर्यांश पांडेय और नवनीत पांडेय ने 92.40 फीसद अंक प्राप्त किए। काव्या पोरवाल ने 91.60 फीसद, प्रांशी, मानवी शुक्ला और भावना यादव ने 91.40 फीसद अंक हासिल किए। अत्री द्विवेदी और प्रखर गुप्ता ने 90.40 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। संस्था के चेयरमैन डॉ. आनंद ने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्था के सचिव शिवम आनंद और प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को माल्यार्पण कर बधाई दी। प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने बताया कि विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं विद्यालय की निदेशिका नीलम आनंद ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय तथा अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर अभिभावकों के साथ शिक्षक अजय चौबे, प्रशांत गुप्ता, ब्रजेश चौधरी, आशीष तिवारी, देव शक्ति, प्रभात सक्सेना, विशाल राठौर, विष्णु सोनी, अभिनेश कुशवाहा, आयुषी मिश्रा, उपेंद्र तोमर, सतेंद्र दीक्षित, राहुल पांडेय, अनुराधा गुप्ता समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


