Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsBody of Missing Man Found Near Sengur River After Week-Long Search
 सेंगुर नदी में मिला लापता अधेड़ का शव

सेंगुर नदी में मिला लापता अधेड़ का शव

संक्षेप:

Auraiya News - फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बम्होरी के 40 वर्षीय छोटे बाल्मीकि का शव एक सप्ताह बाद सेंगुर नदी के किनारे अनंतपुर गांव में मिला। वह मवेशी चराने गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस और एनडीआरएफ ने तीन दिनों तक खोजबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Jan 08, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बम्होरी निवासी 40 वर्षीय छोटे बाल्मीकि का शव एक हफ्ते बाद गुरुवार को सेंगुर नदी किनारे अनंतपुर गांव के पास मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव बम्होरी निवासी छोटे बाल्मीकि बीते गुरुवार को मवेशी चराने के लिए सेंगर नदी किनारे गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास खेतों और नदी किनारे काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में नदी किनारे उसके कपड़े मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने लगातार तीन दिनों तक सेंगर नदी में कई किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नदी की गहराई में भी गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन उस समय अधेड़ का कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार शाम करीब छह बजे अनंतपुर गांव के पास सेंगर नदी किनारे ग्रामीणों ने एक शव देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शिनाख्त के दौरान शव छोटे बाल्मीकि का निकला। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने शव मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।