ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयावृद्धाश्रम में रह रहे लोगों को ओढ़ाए कंबल

वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों को ओढ़ाए कंबल

औरैया। हिन्दुस्तान संवाद एनटीपीसी ने नैगम सामाजिक दायित्व नीति के अंतर्गत औरैया क्षेत्र वृद्ध...

वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों को ओढ़ाए कंबल
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाFri, 01 Jan 2021 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

औरैया। हिन्दुस्तान संवाद

एनटीपीसी ने नैगम सामाजिक दायित्व नीति के अंतर्गत औरैया क्षेत्र वृद्ध आश्रम में रह रहे करीब 5 दर्जन लोगों को भीषण सर्दी के दौर में राहत देने के लिए कंबल, मास्क, फल आदि का वितरण किया।

नव वर्ष के मौके पर शुक्रवार को हैप्पी वृद्धाश्रम आनेपुर औरैया में निवास कर रहे 60 वृद्धजनों को एनटीपीसी औरैया के वरिष्ठ अधिकारियों वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन)राजेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पंकज कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य केंद्र) डॉ. तेजेंदर सहगल तथा वृद्धाश्रम के प्रबंधक सौरभ बाजपेयी की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक औरैया परियोजना अनन्त चरण साहू ने शीत लहर से बचाव हेतु कंबल, फेस्क मास्क एवं फल वितरित किए। मुख्य महाप्रबंधक ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आश्रम के संचालन हेतु इस नेक कार्य के लिए प्रबंधन की सराहना की। मुख्य महाप्रबंधक सहित एनटीपीसी के अधिकारियों ने सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर वृद्धजनों एवं कवि अजय अंजाम शुक्ल ने मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें