
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों का जलवा
Auraiya News - देहाती इंटर कॉलेज नेविलगंज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी, खो-खो, दौड़ और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को अंत में शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
देहाती इंटर कॉलेज नेविलगंज के मैदान में सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, सुलेख, तथा 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में अछल्दा, वंशी, पाता, कमारा, हरचंदपुर, रुरुकला, घसारा, छछुंद, भैंसोल, नल्हूपुर संकुलों के विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताएं दौड़ प्रतियोगिताओं की शुरुआत 50 मीटर रेस से हुई।

बालक वर्ग में प्रा.वि. हरचंदपुर के अतुल और बालिका वर्ग में यूपीएस तिलकपुर सरमेडी की छवि प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में भी बालक वर्ग में अतुल और बालिका वर्ग में छवि ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अतुल, जबकि बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मकरंदपुर की बसंती विजेता रहीं। 400 मीटर में बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भसोरा और बालिका वर्ग में बसंती मकरंदपुर ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में प्रा.वि. तुरुकपुर के अंश कुमार और बालिका वर्ग में छवि तिलकपुर सरमेडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय पुरवा पट्टी विजेता रहा। कबड्डी में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तुरुकपुर, जबकि बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पुरवा पट्टी विजयी रहा। जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में ममतेश यूपीएस तिलकपुर सरमेडी) और बालिका वर्ग में मुस्कान यूपीएस चपोरा विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रंजीत यूपीएस बघईपुर और बालिका वर्ग में रुद्रिका यूपीएस राजुआमऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में पुन: रंजीत बघईपुर और बालिका वर्ग में मुस्कान चपोरा ने बाजी मारी। 600 मीटर बालिका वर्ग में विभा शाक्य यूपीएस सराय पुख्ता ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में यूपीएस कन्या अछल्दा, जबकि बालिका वर्ग में यूपीएस रुरुकला की टीम विजेता रही। जूनियर लंबी कूद में बालक वर्ग में ममतेश तिलकपुर सरमेडी और बालिका वर्ग में मुस्कान चपोरा ने पहला स्थान पाया। जूनियर खो-खो में बालक व बालिका दोनों वर्गों में यूपीएस पुरवा पट्टी ने जीत दर्ज की। सुलेख प्रतियोगिता में यूपीएस गुनौली की मीनाक्षी विजेता रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पीएम श्री ग्वारी के हर्बल, जबकि बालिका वर्ग में प्रिया कंपोजिट विद्यालय दिलीपपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अम्बरीष कुमार सिंह, कौशलेंद्र यादव, शिवनाथ सिंह, स्नो देवी, अरुण तोमर, ओम कुमार पांडेय, संकुल प्रभारी, खेल अनुदेशक और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन और बच्चों की भागीदारी ने मैदान को उत्साह से भर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


