औरैया में ‘मन की बात’ सुनेंगे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रविवार को औरैया में रहेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। इस दौरान वह मेडिकल कॉलेज में आभार व्यक्त करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

औरैया में ‘मन की बात’ सुनेंगे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल

औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रविवार को औरैया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सबसे पहले लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज चिचौली पहुंचेंगे। वहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं पाल समाज के लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर सेहुद स्थित समाधान पुरवा सचिवालय पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया भी पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ मौजूद रहेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।