
पटेल जयंती अभियानों और मतदाता पुनरीक्षण को मिलेगी रफ्तार : मनोज राजपूत
Auraiya News - भाजपा ने औरैया में सरदार पटेल जयंती और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर बैठक आयोजित की। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनोज राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 25 नवंबर तक पदयात्राओं और मतदाता पंजीकरण को सक्रियता से आगे बढ़ाने की बात कही।
फोटो: 14 कार्यक्रम के दौरान नमन करते भाजपाई। औरैया, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुरा में मंगलवार को सरदार पटेल जयंती और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत उपस्थित रहे। मनोज राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर चलाए जा रहे अभियानों को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 25 नवंबर तक जनपद की सभी विधानसभाओं में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी, ताकि सरदार पटेल के विचार और पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान भी पूरी सक्रियता के साथ संचालित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता नए मतदाताओं का पंजीकरण कराएंगे और त्रुटियों को सुधारने में जनता की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन बूथ से लेकर जिले तक एकजुटता के साथ काम कर रहा है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास दृष्टिकोण और पार्टी की नीतियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर बैठकें निर्धारित की गई हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, शिव सिंह भारती, धीरेंद्र सिंह, कौशल राजपूत, अमरचंद राठौर, चंद्रकांती मिश्रा, राहुल गुप्ता सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


