बाइकों की भिड़ंत में रूरूगंज चौकी इंचार्ज समेत दो घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

बिधूना में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रूरूगंज चौकी इंचार्ज अजय प्रताप और मोहित घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर किया गया। यह घटना अशोकपुरी फार्म के पास हुई।

बाइकों की भिड़ंत में रूरूगंज चौकी इंचार्ज समेत दो घायल

बिधूना, संवाददाता। बिधूना-अछल्दा मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रूरूगंज चौकी इंचार्ज समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रूरूगंज चौकी इंचार्ज अजय प्रताप सिपाही राजकुमार के साथ बाइक से उदनकपुर गांव किसी कार्य से गए थे। वापस लौटते समय अशोकपुरी फार्म के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में चौकी इंचार्ज अजय प्रताप और दूसरी बाइक पर सवार मोहित घायल हो गया। बताया गया कि पूर्वालक्षीराम गांव में रामकैलाश की पुत्री की शादी पांच मई को हुई थी।

बारात औरैया के बहादुरपुर गांव से आई थी। बुधवार को विदाई के बाद शादी में मिली बाइक लेकर मोहित पुत्र सल्ली और लोटस बाबू पुत्र अनिल बाबू बहादुरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अशोकपुरी फार्म के पास उनकी बाइक पुलिस बाइक से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बिधूना पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को चिचौली रेफर कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।