जमीन कब्जा, जलभराव और खतौनी विवाद हावी
Auraiya News - बिधूना में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जमीन कब्जा, जल निकासी और राजस्व अभिलेखों से जुड़ी 187 शिकायतें आईं। 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को नियमित रूप से शिकायतें सुनने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोग भटकें नहीं।

बिधूना। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जमीन कब्जा, जल निकासी और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों की भरमार रही। फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें कई मामलों में लंबे समय से सुनवाई न होने की शिकायत सामने आई। समाधान दिवस में कुल 187 शिकायतें आईं, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपा गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर आमजन की शिकायतें सुनें और उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


