बाइक की टक्कर से महिला समेत दो घायल, एक सैफई रेफर

Apr 07, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - बिधूना में कीरतपुर गांव के सामने बाइक की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर किया गया। पुलिस आरोपी बाइक चालक की तलाश कर रही है।

बाइक की टक्कर से महिला समेत दो घायल, एक सैफई रेफर

बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव के सामने बिधूना-बेला मार्ग पर बाइक की जोरदार टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के बन्सई गांव निवासी शारदा पत्नी मुरारी अपने देवर रमन के साथ बाइक से बन्सई से इटावा जा रही थीं। जैसे ही वे कीरतपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी पुनीत और धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अपने वाहन से सीएचसी बिधूना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शारदा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया, जबकि रमन का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।