Auraiya News: भागवत कथा सुनने से हुआ धुंधकारी का उद्धार : राजीव शास्त्री

हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार स्थित ब्रजेश्वरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य राजीव शास्त्री महाराज ने धुंधकारी-गोकर्ण प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली। श्रद्धालुओं को धर्म, सत्कर्म और संयमित जीवन अपनाने तथा आपसी रंजिश और द्वेष से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Auraiya News: भागवत कथा सुनने से हुआ धुंधकारी का उद्धार : राजीव शास्त्री

Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार स्थित ब्रजेश्वरी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को धुंधकारी-गोकर्ण प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक आचार्य राजीव शास्त्री महाराज ने भागवत कथा और संकीर्तन की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म एवं सत्कर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। आचार्य राजीव शास्त्री ने कहा कि अधर्म और गलत कार्यों में लिप्त रहने के कारण धुंधकारी की अकाल मृत्यु हो गई और वह प्रेत योनि में चला गया। इसके बाद उसके भाई गोकर्ण ने सूर्यदेव के बताए उपाय के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया। कथा श्रवण के प्रभाव से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली।

कथावाचक ने कहा कि मनुष्य को धर्म और वेदों की रीति-नीति के अनुसार संयमित जीवन जीना चाहिए। आपसी रंजिश और द्वेष से दूर रहना चाहिए, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में अपने ही सहयोग करते हैं। भक्ति और अच्छे कर्म मनुष्य को जीवन की कठिनाइयों से पार लगाते हैं। इस दौरान परीक्षित मधु देवी व भगवती शरण, यज्ञकर्ता प्रज्ञा सिंह व ज्ञानेंद्र, गणेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: भागवत कथा सुनने से हुआ धुंधकारी का उद्धार : राजीव शास्त्री