स्कूल चलो अभियान: बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
Auraiya News - कुदरकोट के विकास खंड एरवा कटरा क्षेत्र में 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चे तख्तियों के साथ गांवों में घूमे, जिससे अभिभावकों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नामांकन सुनिश्चित करना था।

कुदरकोट, संवाददाता। विकास खंड एरवा कटरा क्षेत्र के वैवाह में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में नगला जादौ, नगला कमले, नगला लालजू व बरुआ वैवाह के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांवों में भ्रमण किया और अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। सब पढ़ें, सब बढ़ें जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम में नोडल संकुल शिक्षक इन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। रैली का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना व अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


