स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
Auraiya News - विकास खंड बिधूना के प्राथमिक विद्यालय धनावली में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और ग्रामीणों को प्रेरित किया। शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल से जोड़ना था।

कुदरकोट, संवाददाता। विकास खंड बिधूना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धनावली में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांव में घूम-घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चों ने अब ना कोई अज्ञान रहेगा, हर बच्चा स्कूल जाएगा और दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे जैसे नारे लगाते हुए ग्रामीणों को प्रेरित किया। बच्चों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर शिक्षा के महत्व से जुड़े संदेश लिखे हुए थे। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से भेजने की अपील की।
रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ना और शिक्षा का स्तर बढ़ाना बताया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों को शिक्षित बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


