मेडिकल कॉलेज में मनाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
Auraiya News - पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया और सभी विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली।

ककोर, संवाददाता। पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने की। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनके दुष्परिणामों, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, सुरक्षित ड्राइविंग एवं यातायात नियमों के महत्व जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कहा कि लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं में कई परिवार प्रभावित होते हैं, इसलिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों की रोकथाम में नागरिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और यातायात नियमों के पालन को जीवन-सुरक्षा से जोड़कर समझाया। कार्यक्रम में संकल्प भी दिलाया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के दौरान अकादमिक डीन डॉ. मेधा दास, डॉ. अनुभव द्विवेदी, डॉ. अमन कुमार, डॉ. आदित्य पाण्डेय, डॉ. घनश्याम मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. राहुल कुमार शुक्ला, डॉ. राहुल कुमार वर्मा, डॉ. प्रियंका साहू, डॉ. ज़रीन फिरदौस सहित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



