दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, चार घायल
Auraiya News - अजीतमल के अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर एक ऑटो पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। ऑटो चालक अजय और उसके साथी मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई है।

अजीतमल, संवाददाता। अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर गुरुवार देर शाम श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद मासूम बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहंुचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बाबरपुर निवासी अजय पुत्र संतोष अपने तीन वर्षीय पुत्र चिराग के साथ मित्र आशीष पुत्र अतिवीर निवासी आज़ाद नगर अजीतमल तथा रवि पुत्र गोपीचंद्र निषाद के साथ चकरनगर (इटावा) स्थित भारेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। वापसी में ऑटो अजय चला रहा था।
जैसे ही ऑटो सिकरोड़ी गांव के समीप पहुंचा, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सभी सवार घायल हो गए, जबकि चिराग को मामूली खरोंचे आईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को सड़क से बाहर निकालकर एंबुलेंस बुलवाई। चिकित्सकों के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है तथा आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर पूर्व में भी कई वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। खराब सड़क और सुरक्षा उपायों के अभाव को लेकर स्थानीयों ने चिंता जताई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




