Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsAndhra Scouts and Guides Team Depart for 19th National Jamboree in Lucknow
राष्ट्रीय जंबूरी में औरैया का दल होगा शामिल, योगा डिस्प्ले में दिखाएगा दम

राष्ट्रीय जंबूरी में औरैया का दल होगा शामिल, योगा डिस्प्ले में दिखाएगा दम

संक्षेप:

Auraiya News - भारत स्काउट और गाइड जनपद औरैया का दल 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए रवाना हुआ। 22 स्काउट, 11 गाइड, 5 स्काउटर और 1 गाइडर का दल योगा डिस्प्ले प्रतियोगिता में भाग लेगा। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने टीम का हौसला बढ़ाया और पहले स्थान की उम्मीद जताई।

Nov 20, 2025 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

भारत स्काउट और गाइड जनपद औरैया का दल 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को रवाना किया गया। नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया परिसर से जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर टीम को जंबूरी के लिए विदा किया। जानकारी के अनुसार, योगा डिस्प्ले प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए औरैया जिले से कुल 22 स्काउट, 11 गाइड, 5 स्काउटर और 1 गाइडर का दल चयनित हुआ है। यह दल उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल एवं जनपद औरैया का प्रतिनिधित्व करेगा। टीम के चयन और तैयारी को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दल को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड, औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी तथा मुख्य विकास अधिकारी जिला मुख्यायुक्त संतकुमार ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव त्रिलोक बाजपेई, जिला आयुक्त अरुण त्रिपाठी, प्रदीप दुबे, ऋषभ मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, सुलखान सिंह, बाबूराम, विनोद कुमार, गाइडर मती संध्या तिवारी सहित कई स्काउटर/गाइडर मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा और सहायक जिला आयुक्त रविन्द्र शर्मा ने भी टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। स्काउट और गाइड संगठन ने उम्मीद जताई है कि जिले के बच्चे एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर औरैया का नाम रोशन करेंगे।