कटे वोटों का ‘बड़ा खेल’, आंकड़ों ने बदली सियासत

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - औरैया में एसआईआर के बाद के आंकड़ों ने राजनीतिक परिदृश्य को नया मोड़ दिया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हजारों वोट कम हुए हैं, जिससे सभी दल अपनी रणनीतियों को फिर से तैयार कर रहे हैं। दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में 2022 के चुनावों के मुकाबले 32372 वोट घट गए हैं, जिससे स्थिति संवेदनशील हो गई है।

कटे वोटों का ‘बड़ा खेल’, आंकड़ों ने बदली सियासत

औरैया, संवाददाता। एसआईआर के बाद सामने आए आंकड़ों ने औरैया की सियासत को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। अब चुनावी चर्चा केवल उम्मीदवारों या मुद्दों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ‘कितने वोट बचे और कितने कटे’। यही नया राजनीतिक गणित बन गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हजारों वोट कम होने से सभी दल अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार करने में जुट गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर बेहद चौंकाने वाली है। औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2022 के चुनाव में जीत का अंतर 22447 वोट था, जबकि एसआईआर के बाद यहां 46417 वोट कम हो गए हैं।

यानी कटे वोट, जीत के अंतर से दोगुने से भी ज्यादा हैं। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में स्थिति और दिलचस्प है। यहां 2022 में जीत का अंतर 7765 वोट था, लेकिन अब 32695 वोट कम हो गए हैं। यह आंकड़ा जीत के अंतर से करीब चार गुना है, जिससे यहां मुकाबला पूरी तरह बदलने की संभावना है।सबसे ज्यादा असर दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां 2022 में जीत का अंतर महज 473 वोट था, जबकि एसआईआर के बाद 32372 वोट घट गए हैं। इतने बड़े बदलाव से यह सीट अब सबसे ज्यादा संवेदनशील मानी जा रही है। वहीं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आने वाले बिधूना में 32695 वोट कम हुए हैं, हालांकि यहां पिछले चुनाव में जीत का अंतर 170922 वोट था, जिससे असर सीमित रहने की संभावना है।डेटा बना नई राजनीति का आधारऔरैया। इन आंकड़ों ने राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर सक्रिय कर दिया है। अब पार्टियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि किन क्षेत्रों और किन वर्गों के वोट ज्यादा कटे हैं। इसके लिए गांव-गांव सर्वे और बूथवार समीक्षा शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे छूटे हुए मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें दोबारा सूची में जुड़वाने का प्रयास करें।लोकसभा सीटों पर भी असर के संकेतऔरैया। एसआईआर का असर लोकसभा सीटों पर भी दिख रहा है। इटावा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले औरैया व दिबियापुर में कुल 78789 वोट कम हुए हैं, जबकि 2024 में इस सीट पर जीत का अंतर 58419 था। यानी यहां कटे वोट जीत के अंतर से काफी अधिक हैं।रणनीति में बड़ा बदलाव तयऔरैया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार चुनावी रणनीति पूरी तरह डेटा आधारित होगी। पारंपरिक समीकरणों की जगह अब बूथ मैनेजमेंट, नए मतदाताओं को जोड़ना और छूटे वोटरों को वापस लाना सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।