औरैया ने फिर बनाया रिकार्ड, विकास कार्यों में तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

औरैया ने फिर बनाया रिकार्ड, विकास कार्यों में तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

संक्षेप:

Auraiya News - औरैया जिले ने विकास की गति में पूरे प्रदेश में पहले स्थान को बरकरार रखा है। नवंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, जिले को 10 में से 9.48 अंक प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की मेहनत और विभिन्न विभागों के प्रयासों ने इसे संभव बनाया। प्रशासन ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से अन्य जिलों को पीछे छोड़ दिया है।

Dec 10, 2025 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

जिले में विकास की रफ्तार एक बार फिर पूरे प्रदेश में अव्वल रही है। शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में औरैया ने लगातार तीसरे महीने भी पहला स्थान हासिल किया है। सीएम डैशबोर्ड पर नवंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार जिले को 10 में से 9.48 अंक मिले हैं। यह उपलब्धि जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा की गई सघन समीक्षा तथा विभिन्न विभागों के सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। प्रशासन ने तीन महीने से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सबसे अधिक प्रगति दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, माइक्रो इरिगेशन योजना, खराब ट्रांसफार्मर निस्तारण, विद्युत बिल सुधार, किसान हितैषी योजनाओं, दिव्यांग पेंशन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, स्कूल निरीक्षण, पशु टीकाकरण, पीएम आवास, मनरेगा, सड़क अनुरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और मातृत्व बालिका सहायता योजनाओं में दर्ज हुई है। कई योजनाओं में जिले को ए श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य आधारित कार्यशैली और निरंतर मॉनिटरिंग से ही यह प्रगति संभव हो सकी है। प्रशासन का दावा है कि इसी गति से आगे भी औरैया विकास की दौड़ में शीर्ष स्थान बनाए रखेगा।