Auraiya News: गाय के रुपये मांगने पर विवाद, महिला के देवर पर हमला

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: नगला बंधा कुचैला गांव में गाय के रुपये को लेकर विवाद के चलते महिला के देवर वीरेंद्र सिंह पर दो आरोपियों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें इटावा के अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Auraiya News: गाय के रुपये मांगने पर विवाद, महिला के देवर पर हमला

Auraiya News: नगला बंधा कुचैला गांव में गाय के रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में महिला के देवर पर हमला कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन घायल को इटावा के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुलेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके जेठ अमर सिंह ने गाय लेने के लिए उनसे पांच हजार रुपये मांगे थे। गाय लेने के चार-पांच दिन बाद वह बीमार हो गई। इलाज कराने में 5500 रुपये खर्च होने की बात कही गई।

गाय के रुपये और उसके इलाज में हुए खर्च को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि 16 अगस्त की सुबह करीब सात बजे इसी विवाद को लेकर विमलेश और अमर सिंह ने सुलेखा के देवर वीरेंद्र सिंह से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वीरेंद्र बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें निजी वाहन से इटावा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने विमलेश और अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: गाय के रुपये मांगने पर विवाद, महिला के देवर पर हमला