Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsAttack on Family in Kudurkot Unknown Assailants Open Fire and Assault with Weapons
गोदभराई कर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार परिवार पर हमला

गोदभराई कर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार परिवार पर हमला

संक्षेप:

Auraiya News - कुदरकोट के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया। हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिससे दहशत फैल गई। घायल चालक को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चार टीमों का गठन कर हमलावरों की तलाश शुरू की है।

Dec 05, 2025 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

कुदरकोट थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कट नंबर 278 के पास गुरुवार शाम बड़ी वारदात हुई। सर्विस रोड पर गांव नगला बिद्दी के पास स्कॉर्पियो सवार एक परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने चार-पांच राउंड फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में एक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र की टड़िया पुलिस चौकी के गांव नगला रायसिंह निवासी अभयराम यादव अपनी पुत्री डिम्पल यादव की गोदभराई कराने वैहवा गांव, नगला खसुआ पहुंचे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह कार्यक्रम से लौटकर अपने गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो जैसे ही कट 278 के पास पहुंची, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। वाहन पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर बरसाए गए और लाठी-डंडों से स्कॉर्पियो को निशाना बनाया गया। जिसमें स्कार्पियों चालक विनाद यादव घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार और अछल्दा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एएसपी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों की तलाश में चार टीमों का गठन किया गया है। प्राथमिक जांच में प्रधानी चुनाव से जुड़े पुराने विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। हमले के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।