सीएमओ कार्यालय पर आशाओं का हंगामा, बकाया भुगतान व अवैध वसूली रोकने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - कंचौसी में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बकाया मानदेय के भुगतान और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। आशा यूनियन की अध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लगातार काम करने के बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की।

सीएमओ कार्यालय पर आशाओं का हंगामा, बकाया भुगतान व अवैध वसूली रोकने की मांग

कंचौसी, संवाददाता। बकाया मानदेय के भुगतान और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आशा कार्यकर्ता कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जिलेभर से पहुंचीं आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना दिया और सीएमओ सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ताओं ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के विशेष कार्यक्रमों के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और राज्य वित्त से जुड़े समस्त बकाया भुगतान को 31 मार्च तक पूरा करने की मांग उठाई। इसके साथ ही सभी भुगतान का ब्यौरा सीएमओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने और भुगतान के नाम पर होने वाली अवैध वसूली रोकने के लिए सख्त सर्कुलर जारी करने की मांग की गई।

धरने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में लगातार काम करने के बावजूद उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। कई बार भुगतान होने पर भी उनसे अवैध वसूली की जाती है। आशाओं का कहना था कि सीएचसी और पीएचसी स्तर पर तैनात अधिकारी काम का दबाव तो बनाते हैं, लेकिन भुगतान को लेकर लापरवाही बरतते हैं। आशा यूनियन की जिला अध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता दिन-रात स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जुटी रहती हैं, लेकिन भुगतान के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार अवैध वसूली की जाती है और विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, जिससे आशाओं में आक्रोश है।आशाओं ने सरकार से राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और निश्चित वेतनमान लागू करने की मांग भी दोहराई। उनका कहना है कि केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं हो रहा है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विनीता देवी, सचिव ममता शुक्ला, कुशमा देवी, चंद्र ज्योति, राजेश्वरी देवी, मिथलेश, राजबाला, अनीता देवी, रानी, सुमन, रीना, अंशु, आरती देवी, नीता यादव समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।