गैंगस्टर पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का सहयोगी अब्दुल सत्तार गिरफ्तार

Apr 08, 2026 10:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - औरैया, संवाददाता। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली

गैंगस्टर पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का सहयोगी अब्दुल सत्तार गिरफ्तार

औरैया, संवाददाता। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गिरोह बनाकर रंगदारी वसूली और लोगों को भयभीत करने के आरोप हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद कोतवाली औरैया में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस गिरोह का सरगना कमलेश पाठक है, जो वर्तमान में दोहरे हत्याकांड में सेंट्रल जेल आगरा में निरुद्ध है।

जांच में सामने आया कि कमलेश पाठक जेल में रहते हुए भी अपने सहयोगी अब्दुल सत्तार के माध्यम से व्यापारियों और आम लोगों को डराकर रंगदारी वसूलता था। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के सक्रिय सदस्य अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।