कंचौसी के अर्पित गुप्ता का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - कंचौसी गांव के निवासी अर्पित गुप्ता का चयन इसरो में वैज्ञानिक पद पर हुआ है। उनका साक्षात्कार 29 नवंबर 2025 को हुआ था। अर्पित की सफलता से गांव में खुशी की लहर है और ग्रामीणों का मानना है कि यह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

कंचौसी के अर्पित गुप्ता का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन

कंचौसी, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक के कंचौसी गांव निवासी अर्पित गुप्ता ने वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। अर्पित गुप्ता का चयन विक्रम साराभाई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), तिरुवनंतपुरम में वैज्ञानिक/इंजीनियर (एससी) पद पर हुआ है। अर्पित गुप्ता, हरिओम गुप्ता के पुत्र हैं। लिखित परीक्षा के बाद चयन समिति द्वारा उनका साक्षात्कार 29 नवंबर 2025 को लिया गया था। अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद उनके वैज्ञानिक पद पर चयन की पुष्टि हुई। अर्पित के इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयनित होने की खबर मिलते ही कंचौसी कस्बा और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि अर्पित की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। राहुल त्रिवेदी, रामलखन गुप्ता, भोले गुप्ता, प्रमोद गुप्ता सराफ समेत कई लोगों ने अर्पित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।