मिशन शक्ति अभियान में तीन मनचले गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

मिशन शक्ति अभियान के तहत औरैया की एंटी रोमियो टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवकों में शिवम, आकाश और महेंद्र प्रताप शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिशन शक्ति अभियान में तीन मनचले गिरफ्तार

औरैया, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली औरैया की एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान साईं मंदिर से आनेपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर आगे से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गोहना निवासी शिवम पुत्र संतोष कुमार, आकाश पुत्र मनोज कुमार तथा महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र बब्लू गौतम शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल भूपेश अग्रवाल, नृत्य गोपाल तथा महिला आरक्षी कृष्णा तेवतिया और इला अरुण शामिल रहीं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।