आरोहण महोत्सव में मेधावियों का किया सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - दिबियापुर में पीबीआरपी अकादमी का वार्षिक महोत्सव 'आरोहण' और पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमें अभिभावक और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

आरोहण महोत्सव में मेधावियों का किया सम्मान

दिबियापुर, संवाददाता। पीबीआरपी अकादमी में वार्षिक महोत्सव आरोहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अजय आनंद वर्मा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिव तांडव, विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, योग व नाट्य प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। संस्थापक संतोष कुमार पाण्डेय व प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।