विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं बिधूना विधायक रेखा वर्मा
Auraiya News - फोटो: 29 कार्यक्रम के दौरान मंचासीन बिधूना विधायक रेखा वर्मा।सहार, संवाददाता।सहार कस्बे स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समा

सहार, संवाददाता। सहार कस्बे स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेखा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविताएं एवं लघु नाटकों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विधायक रेखा वर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जागरूकता का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र कुमार, संरक्षक सुरेश सिंह यादव, अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, प्रधानाध्यापक आलोक कुमार सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



