पंजाब नेशनल बैंक में अचानक बजा अलार्म, पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

मंगलवार सुबह कानपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अचानक अलार्म बजेने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस द्वारा जांच के बाद कोई आग या सुरक्षा समस्या नहीं पाई गई। अलार्म तकनीकी खामी के कारण सक्रिय हुआ था। घटना के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

पंजाब नेशनल बैंक में अचानक बजा अलार्म, पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची

सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में मंगलवार सुबह अचानक अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। बैंक से अलार्म की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने बैंक परिसर का बाहरी निरीक्षण किया। बैंक भवन से किसी प्रकार का धुआं या आग लगने जैसी स्थिति दिखाई नहीं दी। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की निगरानी की गई और बैंक अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।

अलार्म बजने की जानकारी मिलने पर पंजाब नेशनल बैंक का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। बैंक का मुख्य द्वार खोले जाने के बाद अंदर की स्थिति का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बैंक परिसर में कोई अप्रिय घटना या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं मिली। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बैंक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि बैंक का अलार्म तकनीकी खामी के कारण अचानक सक्रिय हो गया था, जिससे सुरक्षा प्रणाली ने स्वत: चेतावनी देना शुरू कर दिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बैंक के बाहर एकत्र रहे और स्थिति को लेकर चर्चा होती रही। हाल के दिनों में लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटना के बाद फायर विभाग भी पूरी तरह सतर्क है। यही कारण रहा कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गई। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैंक में किसी प्रकार की आग या सुरक्षा संबंधी आपात स्थिति नहीं पाई गई। तकनीकी कारणों से अलार्म बजने की पुष्टि होने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya Newsपंजाब नेशनल बैंक में अचानक बजा अलार्म, पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची