Auraiya News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय होगी भाजपा
Auraiya News: आगरा में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची का सत्यापन और चुनावी संपर्क को सक्रिय करने की योजना बनाई। मतदान 23 अक्तूबर और मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया।

Auraiya News: आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, मतदाता सूची का सत्यापन और शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क करने की कार्ययोजना तैयार की गई। क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती ने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क बनाए रखें। मतदाता सूची का सत्यापन करने के साथ पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में संगठनात्मक अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएं। शिक्षक-स्नातक चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक एवं क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद कर उन्हें पार्टी की नीतियों, प्रत्याशियों और चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दे। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिले शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समन्वय और अनुशासन के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से लगातार संवाद चुनावी अभियान का प्रमुख हिस्सा है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं स्नातक चुनाव संयोजक यशवीर सिकरवार ने किया। बैठक में दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, योगेंद्र कैथवार, कौशल राजपूत, ऋषि पांडेय, इंद्रपाल पाल, विमल दुबे, वासुदेव प्रजापति, श्रद्धा चौहान, राहुल गुप्ता, अवध चतुर्वेदी समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

