तीन सिंगल खबरें

Feb 09, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - ऑटो-ई-रिक्शा भिड़ंत में सात घायल, तीन रेफरऔरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर नवीन मंडी समिति के पास ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

तीन सिंगल खबरें

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर नवीन मंडी समिति के पास ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर किया गया। घायलों में कचहरी से लौट रहे भैरोपुर निवासी कमलेश व बृजेश, तहसील आए नितेश व राधेश्याम, ईंट-भट्ठा कर्मी उमेश, जालौन से लौट रही बेवी अपने पुत्र शिवांश तथा हैदरपुर निवासी मंजू शामिल हैं। अन्य घायलों का उपचार जारी है। --- एचटी लाइन से सरिया छूने पर मजदूर व दुकानदार झुलसे औरैया।

शहर के पोरवाल कॉलोनी में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत पर सरिया लगा रहे सत्तेश्वर निवासी मजदूर सुरेंद्र कुमार उर्फ माठू का सरिया ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने पहुंचे मकान मालिक पेंट्स कारोबारी सुधीर कुमार पोरवाल भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। कार की टक्कर से ट्रक चालक गंभीर घायल औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित नवीन मंडी समिति के सामने सोमवार सुबह ट्रक चालक को कार ने टक्कर मार दी। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर बुजुर्ग निवासी गोपाल उड़ीसा से स्पंज लादकर हरिद्वार जा रहा था। वह ट्रक रोककर पहियों की हवा जांच रहा था, तभी पीछे से आई अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल चालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र चिचौली रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।