ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाआयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को शहर के कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी...

आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाThu, 15 Nov 2018 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को शहर के कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी की।

इससे बड़े व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग आयकर टीम को देखकर अपनी दुकानें बंद कर निकल गए। महाराजा फर्नीचर के सभी प्रतिष्ठानों में आयकर की टीम ने पहुंचकर सारे दस्तावेज जब्त कर लिए। जबकि कम्पयूटर की जानकारी का क्लोन हासिल किया। इसके अलावा अचल संपत्ति के भी कागजात आयकर ने हासिल किए।

एडिशनल डायरेक्टर एके नेव के निर्देश पर आगरा की टीम ने औरैया टीम के साथ मिलकर महाराजा फर्नीचर के सभी प्रतिष्ठानों पर छानबीन की। आयकर टीम में करीब पचास लोग शामिल थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। आयकर टीम ने

शहर के जालौन रोड स्थित महाराजा फर्नीचर की दुकान पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। इससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने महाराजा फर्नीचर की दुकान पर फर्नीचर के अलावा रेडीमेड कपड़ों की भी गणना की और उनके बिल बाउचर भी मिलाए। इसके अलावा कम्प्यूटर की जानकारियांे का क्लोन हासिल किया। इसके अलावा आयकर अधिकारियों की टीम ने जुगल किशोर अग्रवाल के बगल में स्थित टीवीएस शोरूम व फर्नीचर की दुकान पर भी छापा मारा। शोरूम में दस्तावेज आदि खंगाले। गौशाला रोड स्थित तायल ट्रेडिंग कंपनी की दुकान के संचालक अंकुर अग्रवाल के यहां भी छापामार कार्रवाई की है। अन्य प्रतिष्ठानों पर भी इस दौरान संस्था के संचालक एवं स्टाफ में हड़कंप मचा गया। इसके अलावा आयकर टीम ने कानपुर रोड स्थित उनके जमीन की नाप जोख कराई। साथ ही उनके कागजात की कापी भी ली है। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर आगरा की टीम ने सर्वे किया है। इसका मकसद यह देखना है कि आय के हिसाब से टैक्स जमा किया जा रहा है या नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें