ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैया42 डिग्री पहुंचा पारा, लोग बेहाल

42 डिग्री पहुंचा पारा, लोग बेहाल

दोपहर के समय रहे तेज धूप के असर से वदन झुलसता सा महसूस हुआ। जिससे लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत रहीं। अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में गर्मी का असर बढ़ा रहने...

42 डिग्री पहुंचा पारा, लोग बेहाल
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSat, 13 Apr 2019 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

दोपहर के समय रहे तेज धूप के असर से वदन झुलसता सा महसूस हुआ। जिससे लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत रहीं। अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में गर्मी का असर बढ़ा रहने और 17 व 18 अप्रैल को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

शनिवार को सुबह से ही जिले का मौसम काफी गर्म रहा। सूरज की किरणों में आसमान से आग बरसती महसूस हुई। दोपहर के समय सूरज की किरणें वदन में चुभकर झुलसाती रहीं। दिन का न्यूनतम तापमान बढ़कर 24.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा रही। जबकि मौसम गरम रहने से मौसम की आद्रता कम होकर 14 प्रतिशत रह गई। शाम तक गर्मी का एहसास लोगों की परेशानी बढ़ाता रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आगे के दिनों में गर्मी का असर और ज्यादा परेशानी बढ़ाने का काम करेगा। 17 और 18 अप्रैल को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें