Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya News25-Year-Old Youth Commits Suicide in Yakubpur Village Investigation Underway
अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संक्षेप:

Auraiya News - याकूबपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक, जीवन, अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करता था। परिवार ने बताया कि वह सुबह तक सामान्य था, लेकिन बाद में फांसी पर लटका पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 28, 2025 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरैया चिचोली भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और मृतक के घर पर कोहराम मच गया। मृतक 25 वर्षीय जीवन पुत्र स्वर्गीय नन्दलाल मजदूरी का काम करता था। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाइयों में सतेंद्र, कल्लू, प्रमोद और प्रदीप शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, जीवन सुबह तक सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद घर के छोटे बच्चों ने उसे कमरे के अंदर फांसी पर लटका देखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चों ने शोर मचाकर परिवार और ग्रामीणों को बुलाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बेला थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक बिरजानंद समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर की जाएगी।