Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya News21-Year-Old Woman Attempts Suicide by Consuming Pesticide in Vansi Village
कीटनाशक दवा पीने से युवती की हालत गंभीर, रेफर

कीटनाशक दवा पीने से युवती की हालत गंभीर, रेफर

संक्षेप:

Auraiya News - गांव वंसी में एक 21 वर्षीय युवती ने पारिवारिक विवाद के कारण कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बेहोश पाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 13, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के गांव वंसी में गुरुवार दोपहर एक 21 वर्षीय युवती ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक जूली पुत्री रामप्रकाश निवासी 21 वर्षीय वंसी ने दोपहर लगभग डेढ़ बजे किसी कारणवश घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार के लोग घबराकर उसे आनन-फानन में सीएचसी अछल्दा ले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां मौजूद डॉक्टर ललित मोहन ने युवती की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक राशिद पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और मौके की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। फिलहाल युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जूली ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।