Auraiya News: कीटनाशक पीने से किशोरी की हालत बिगड़ी, सैफई रेफर
Auraiya News: सेऊपुर गांव की 15 वर्षीय प्रियंका ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भर्ती कराया, जहां डॉक्टरने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर किया। बाद में उसकी स्थिति स्थिर हुई लेकिन पुनः बिगड़ गई।

Auraiya News: अछल्दा। विकासखंड क्षेत्र के सेऊपुर गांव में कीटनाशक पीने से 15 वर्षीय किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। सेऊपुर गांव निवासी 15 वर्षीय प्रियंका ने बुधवार शाम करीब पांच बजे कीटनाशक पी लिया। रात करीब आठ बजे उसकी हालत बिगड़ने के साथ वह बेहोश हो गई। यह देख परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. अविचल पांडेय ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे चिचौली स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर हालत स्थिर होने पर चिचौली से किशोरी को घर भेज दिया गया। गुरुवार रात करीब आठ बजे उसकी तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई। इससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। वे निजी वाहन से उसे दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉ. अविचल पांडेय ने किशोरी को सैफई रेफर कर दिया।


