किशोर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

ग्राम सलेमपुर से 14 वर्षीय किशोर सतेन्द्र कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने थाना अछल्दा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

किशोर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर से एक 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सलेमपुर निवासी सुरेश चंद्र कठेरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र कुमार चार मई की सुबह करीब 8:30 बजे अछल्दा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बेटे का पता न चलने पर पिता ने थाना अछल्दा पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने की गुहार लगाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।