Auraiya News: मतभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हुए 14 दंपति
Auraiya News: - नई किरण में हुई सुनवाई, समझौते के बाद हंसी-खुशी घर लौटे परिवारऔरैया, संवाददाता। आपसी मतभेद और घरेलू कलह के कारण अलग रह रहे 14 दंपती रविवार को फिर सा

Auraiya News: औरैया, संवाददाता। आपसी मतभेद और घरेलू कलह के कारण अलग रह रहे 14 दंपती रविवार को फिर साथ रहने के लिए राजी हो गए। पुलिस की ओर से आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण में दोनों पक्षों की समस्याएं सुनने के बाद उनकी काउंसिलिंग कराई गई। समझौता होने पर सभी परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। इसमें ऐसे पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद और मनमुटाव के कारण रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच गए थे। कई दंपती कुछ समय से अलग रह रहे थे और एक-दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थे।
महिला थाना प्रभारी और प्रोजेक्ट के सदस्यों ने पति-पत्नी से अलग-अलग एवं संयुक्त रूप से बातचीत की। दोनों पक्षों को आपसी संवाद और समझदारी से विवाद सुलझाने के लिए समझाया गया। काउंसिलिंग के बाद 14 दंपतियों ने पुराने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने की सहमति जताई। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य मौजूद रहे।

