13वां रामचरितमानस अखंड पाठ शुरू

Feb 16, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - गौरीशंकर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर 13वां श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्ति का माहौल बना रहा। पाठ के दौरान भजन-कीर्तन हुए, जिसमें नारायण शुक्ला ने भक्तों का मन मोह लिया। समापन मंगलवार को होगा, जिसके बाद हवन-पूजन और प्रसाद वितरण होगा।

13वां रामचरितमानस अखंड पाठ शुरू

बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिधूना रोड स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को 13वां श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ शुरू हुआ। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन भक्ति-भाव का माहौल बना रहा। अखंड पाठ के दौरान भजन-कीर्तन भी हुए। नारायण शुक्ला ने दोहे और चौपाइयां गाकर भक्तों का मन मोह लिया, जिससे मंदिर परिसर में श्रद्धालु देर तक रुके रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक रामप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अखंड पाठ का समापन मंगलवार को होगा। समापन के बाद हवन-पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

इस दौरान नितिन द्विवेदी, गुंजन, आयुष, संतोष, गोविंद मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, अनुप द्विवेदी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को सजाया गया है और श्रद्धालुओं के बैठने व प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।