Auraiya News: खेलते समय 13 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, जिला अस्पताल रेफर

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: ग्राम लिधौरा में शुक्रवार को 13 वर्षीय बालक अंश कुमार को सांप ने डस लिया। त्रासदी के बाद, परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। चिकित्सकों ने तत्क्षण उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया।

Auraiya News: खेलते समय 13 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, जिला अस्पताल रेफर

Auraiya News: थाना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा में शुक्रवार को घर के पास खेल रहे 13 वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम लिधौरा निवासी 13 वर्षीय अंश कुमार घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसे सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे उसे तुरंत सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने पास के गांव से सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वा लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय न गंवाएं। पीड़ित को बिना देर किए निकटतम सरकारी अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराएं, क्योंकि समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsAuraiya News: खेलते समय 13 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, जिला अस्पताल रेफर