SP की कुर्सी पर दरोगा की बहू की रील, फिर माफी.. हजारों फॉलोअर वाला इंस्टा अकाउंट भी गायब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के औरैया में एसपी की कुर्सी पर दरोगा की बहू की रील वायरल हो रही है। इसके बाद मामला बढ़ने पर महिला ने पहले वीडियो हटाया, फिर करीब 16 हजार फॉलोअर्स वाला अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का एक रील खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ऑडिटोरियम में रील बनाना एक दरोगा की बहू पर भारी पड़ गया। एसपी की कुर्सी पर बैठकर बनाई गई कुछ सेकेंड की रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामला बढ़ने पर महिला ने पहले वीडियो हटाया, फिर करीब 16 हजार फॉलोअर्स वाला अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। इसके बाद हाथ जोड़कर सार्वजनिक माफीनामा जारी किया।

30 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ऑडिटोरियम में दिबियापुर में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। समारोह समाप्त होने और अधिकांश लोगों के जाने के बाद उपनिरीक्षक की बहू एसपी की कुर्सी तक पहुंच गई। उसने कुर्सी पर बैठकर रील बनाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया।

जानकारी मिलते ही बहू से वीडियो हटवा दिया गया

बुधवार को यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। वीडियो में एसपी की कुर्सी का इस्तेमाल किए जाने पर लोगों ने सवाल उठाए। इसके पूरा मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। पुलिस अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए है। इसके बाद मामले जांच पड़ताल शुरू हुई। रील में कौन है। पुलिस कर्मियों ने तत्काल जानकारी जुटाने में लग गए। इसके बाद थोड़ी देर में जानकारी मिली कि रील एक दरोगा की बहू की है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संबंधित उपनिरीक्षक से स्पष्टीकरण लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि जानकारी मिलते ही बहू से वीडियो हटवा दिया गया था।

दूसरे वीडियो मांगी माफी

इसके बाद मामला यही नहीं शांत हुआ है। कुछ बाद महिला का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आई। महिला इस वायरल वीडियो में रील बनाने को लेकर सफाई देते हुए भी नजर आई। महिला ने कहा कि रील बनाने के पीछे उसका किसी की गरिमा या भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था और यह अनजाने में हुई गलती थी।महिला ने माफी मांगने के साथ उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। महिला हजारों फॉलोअर वाला अकाउंट अब डिलीट हो गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद वीडियो तत्काल हटवा दिया गया। संबंधित परिवार को भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गई है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsSP की कुर्सी पर दरोगा की बहू की रील,फिर माफी.. हजारों फॉलोअर वाला अकाउंट भी गायब