Hindi NewsUP NewsATS to go to Srinagar to question Dr Shaheen and Dr Adil in Delhi blast case
दिल्ली ब्लास्ट: डॉ. शाहीन और आदिल का किन-किन लोगों से था संपर्क? पता लगाने श्रीनगर जाएगी एटीएस

दिल्ली ब्लास्ट: डॉ. शाहीन और आदिल का किन-किन लोगों से था संपर्क? पता लगाने श्रीनगर जाएगी एटीएस

संक्षेप:

यूपी एटीएस की दो टीमें डा. शाहीन और डॉ.आदिल से पूछताछ करने श्रीनगर जाएंगी। वहां फरीदाबाद माडयूल से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी एटीएस पता करेगी। इसके अलावा एटीएस की सहारनपुर यूनिट की टीम दिल्ली में कानपुर से हिरासत में लिए गए डॉ. आरिफ मीर से सवाल जवाब करेगी।

Nov 13, 2025 11:12 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी एटीएस की दो टीमें डा. शाहीन और डॉ.आदिल से पूछताछ करने श्रीनगर जाएंगी। वहां फरीदाबाद माडयूल से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी एटीएस पता करेगी। इसके अलावा एटीएस की सहारनपुर यूनिट की टीम दिल्ली में कानपुर से हिरासत में लिए गए डॉ. आरिफ मीर से सवाल जवाब करेगी। एटीएस ने लखनऊ और कानपुर में दबिश के दौरान जो जानकारियां हासिल की हैं, उनकी सच्चाई परखने के लिए तीन दिन श्रीनगर और फरीदाबाद में एटीएस की टीम रहेगी। यह टीम पता करेगी कि डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल का लखनऊ में किन-किन लोगों से सम्पर्क था। इसके अलावा श्रीनगर पुलिस ने यूपी पुलिस से यूपी की जेलों में बंद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और विभिन्न जिलों में उनके मददगारों का ब्योरा मांगा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कानपुर के डॉ. आरिफ मीर से मिलनी है बड़ी जानकारी

एटीएस सूत्रों का कहना है कि कानपुर से हिरासत में लिए गए डॉ. आरिफ मीर को डॉक्टरों के इस माडयूल के बारे में कई राज मालूम है। वह इनके सम्पर्क में था। यह पता किया जा रहा है कि उसकी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता थी अथवा नहीं। हापुड़ से पकड़े गए डॉ. फारुख अहमद को भी हिरासत में लिया गया था। एटीएस इससे भी पूछताछ कर पूरे डॉक्टर माडयूल और उसके सम्पर्क सूत्रों का पता लगाएगी।

इस माडयूल के छह डॉक्टर पकड़े जा चुके

दिल्ली एटीएस, यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस माडयूल से जुड़े छह डॉक्टरों को अब तक हिरासत में लिया है। इनमें डॉ. आदिल,डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन, डॉ. परवेज, डॉ. आरिफ मीर और डॉ. फारुख अहमद हैं। कई अन्य डॉक्टर भी रडार पर है। ये डॉक्टर जिस इलाके और अस्पताल से हिरासत में लिए गए हैं, वहां एटीएस की टीमें स्थानीय पुलिस की मदद से अन्य साक्ष्य जुटा रही हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |