भारत में स्लीपर मॉड्यूल तैयार करने वाले पाक गैंगस्टर के संपर्क में यूपी के युवक, दो हिरासत में

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, मेरठ/हापुड़
share

एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई के लिए काम करने वाले शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने वाले हापुड़ के संदिग्ध आरोपी और उसके भतीजे का उठाया है। शहजाद भट्टी भारत में कई आतंकी वारदात करा चुका है। इसके लिए वह भारत में स्लीपर मॉड्यूल तैयार करता है।

भारत में स्लीपर मॉड्यूल तैयार करने वाले पाक गैंगस्टर के संपर्क में यूपी के युवक, दो हिरासत में

एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई के लिए काम करने वाले शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने वाले हापुड़ के संदिग्ध आरोपी और उसके भतीजे का उठाया है। शहजाद भट्टी भारत में कई आतंकी वारदात करा चुका है। इसके लिए वह भारत में स्लीपर मॉड्यूल तैयार करता है। यूपी एटीएस ने मंगलवार को हापुड़ के धौलाना स्थित गांव पिपलैड़ा में दबिश देकर एक संदिग्ध को उठाया।

छह घंटे पूछताछ में पता चला कि आरोपी और उसके भतीजे ने शहजाद से कई बार वीडियो कॉल से बात की। शहजाद ने बड़ी रकम देने और विदेश में अपने गिरोह में शामिल करने का झांसा दिया था। इन लोगों को कुछ टास्क देने की बात हुई थी, लेकिन इससे पहले ही एटीएस ने दबोच लिया।

Voice of UP

पाकिस्तानी शहजाद भट्टी के संपर्क में थे चाचा-भतीजे

एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई के लिए काम करने वाले शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने वाले हापुड़ के धौलाना से दो युवकों को उठाया है। संदिग्ध आरोपी और उसका भतीजा लगातार पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पता किया जा रहा है कि वेस्ट यूपी में कौन कौन शहजाद के संपर्क में हैं।

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर है और आईएसआई के साथ मिलकर काम करता है। शहजाद दुबई और अन्य शहरों में रहकर गैंग चला रहा है। भट्टी का लिंक बलूचिस्तान के फारुख खोकर गैंग से भी है। शहजाद ने पिछले साल एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कराई थी। आरोपी ने हत्यारोपी जीशान अख्तर को भारत से बाहर भगाया था। शहजाद और भारत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच अदावत है। दोनों के बीच गैंगवार भी होती रही है। लॉरेंस के भाई अनमोल को एनआईए ने गिरफ्तार किया और भारत लेकर आए थे, उसी समय शहजाद से जान का खतरा बताया था।

दिल्ली-एनसीआर में नेटवर्क बढ़ा रहा शहजाद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 29 नवंबर 2025 को तीन संदिग्ध आतंकियों विकास प्रजापति निवासी दतिया मध्यप्रदेश, आरिस उर्फ आसिफ निवासी बिजनौर और हरगुनप्रीत को फिरोजपुर से पकड़ा था, जो पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े थे। गिरफ्तार आतंकियों को सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप में भर्ती किया गया था और इन्हें हथियार मुहैया कराए गए थे। शहजाद ने 2024 में फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती को जान से मारने की धमकी दी थी। 25 नवंबर 2025 को गुरुदासपुर में हैंड ग्रेनेड फेंकने की वारदात भी शहजाद भट्टी ने कराई थी। उस समय दिल्ली पुलिस के एसीपी प्रमोद कुशवाहा ने खुलासा किया था सिरसा में ग्रेनेड फेंकने में भी इसी मॉड्यूल का हाथ था।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।