आतंकी कनेक्शन में यूपी पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस, दो किशोरों को हिरासत में लिया

Jan 19, 2026 06:23 am ISTYogesh Yadav मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

आतंकी कनेक्शन को लेकर जम्मू-कश्मीर की पुलिस एक बार फिर यूपी धमकी है। पुलिस ने एटीएस के साथ मेरठ में दबिश दी और दो किशोरों को हिरासत में लिया है। इनके घर और परिवार के बैंक एकाउंटर की जांच की है। इन पर देश विरोधी गतिविधियों का आरोप है।

आतंकी कनेक्शन में यूपी पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस, दो किशोरों को हिरासत में लिया

आतंकी कनेक्शन और देश विरोधी गतिविधियों के मुकदमे में एटीएस, आईबी और जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार रात मेरठ में दबिश दी। टीम कोतवाली क्षेत्र पहुंची और दो किशोरों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो एक सोशल मीडिया ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट डालने में इन किशोरों से पूछताछ की जा रही है। किशोरों के मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया है।

एटीएस और जम्मू पुलिस ने आईबी के साथ बनियापाड़ा इलाके में दबिश दी। एटीएस और जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों की मानें तो मामला देश विरोधी गतिविधियों और आतंकी कनेक्शन से जुड़ा है। एक व्हाट्सएप ग्रुप में देश विरोधी गतिविधियों को लेकर कमेंट डाले गए थे। ग्रुप में मेरठ के दो किशोरों की ओर से भी पोस्ट डाली गई थी। जम्मू कश्मीर के बाहु-फोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों किशोरों के परिजनों के बैंक अकाउंट की छानबीन की जा रही है। दोनों किशोरों के कमरों की तलाशी ली गई है। इन किशोर ने किन लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संपर्क किया, इसकी भी जानकारी की जा रही है।

आतंकी गतिविधियों में कई बार सामने आया वेस्ट का कनेक्शन

आतंकी गतिविधियों में वेस्ट यूपी का नाम कई बार सामने आया है। पिछले साल गुजरात एटीएस ने शामली निवासी आतंकी की गिरफ्तारी की थी। किठौर निवासी युवक को भी गुजरात एटीएस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। लावड़ निवासी युवक को भी जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में हाल में पकड़ा था। देवबंद में एटीएस ने छ समय में कई गिरफ्तारियां की हैं। दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में शामिल डॉक्टर अदील भी सहारनपुर में पनाह लिए हुए था।

एसएसपी डॉ विपिन ताडा के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस और एटीएस ने कोतवाली में दबिश की कार्रवाई की है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;