अतीक अहमद के जिस दफ्तर में कदम रखने से डरते थे लोग, वहां अब हो रहा टॉयलेट

Apr 04, 2026 01:02 pm ISTPawan Kumar Sharma पीयूष श्रीवास्तव, प्रयागराज
share

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद का कार्यालय अब वक्त के साथ बदतर हो गया है। सचिवालय की तरह बनाए गए इस दफ्तर के जिस दरवाजे पर कभी कदम रखने से लोग डरते थे, उसी के कमरे में आज स्थानीय लोग खुलेआम टॉयलेट करते नजर आ रहे हैं।

अतीक अहमद के जिस दफ्तर में कदम रखने से डरते थे लोग, वहां अब हो रहा टॉयलेट

UP News: प्रयागराज के चकिया स्थित माफिया अतीक अहमद का कार्यालय अब समय के बदलते हालात की एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है। सचिवालय की तरह बनाए गए इस दफ्तर के जिस दरवाजे पर कभी कदम रखने से लोग डरते थे, उसी के कमरे में आज स्थानीय लोग खुलेआम टॉयलेट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह जगह एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक समय इस भवन का नाम सुनते ही लोगों में भय पैदा हो जाता था। आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि यहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जाती थी और आम लोग इस इलाके से दूरी बनाकर रखते थे। कथित तौर पर यहां दबंगई और टॉर्चर की चर्चाएं भी होती थीं, जिसके कारण यह परिसर लंबे समय तक खौफ का प्रतीक बना रहा। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। भवन जर्जर हो चुका है, दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं और कई कमरों के दरवाजे टूट चुके हैं।

Atiq ahmed office

परिसर में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है और दुर्गंध से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। कुछ स्थानीय लोग इसे खुले में शौच के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। वायरल वीडियो में भी यही दृश्य देखने को मिला, जिसमें अतीक के कमरों के अंदर टॉयलेट व गंदगी फैली है।

आसपास के निवासियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस भवन की कोई देखरेख नहीं की जा रही है। न तो इसकी सफाई कराई गई और न ही सुरक्षा की कोई व्यवस्था है। इसी कारण यह परिसर धीरे-धीरे गंदगी का अड्डा बन गया है। इलाके के बुजुर्ग बताते हैं कि पहले यहां सन्नाटा पसरा रहता था और लोग दूर से गुजरते थे, लेकिन अब कोई खौफ नहीं है।

Atiq ahmed

इसी भवन से जुड़ा है अतीक का पाकिस्तानी कनेक्शन

अतीक अहमद के इस कार्यालय को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया था। माफिया अतीक और अशरफ के मारे जाने के बाद पुलिस ने इसी कमरे से अतीक की विदेशी पिस्टल समेत अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पाकिस्तानी असलहा मिलने पर उस वक्त पुलिस ने दावा किया था कि अतीक का पाकिस्तानी कनेक्शन था। धुरंधर-2 के बाद अतीक के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर इन दिनों काफी चर्चा भी हो रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।