
सीने पर चढ़कर सिर में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, पिता को बचाने के लिए चिल्लाती रही बेटी
यूपी के रायबरेली में बेटी केे सामने ही पिता की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने पिता के सीने पर चढ़कर सिर में कई गोलियां मार दीं। इस दौरान बेटी जान बचाने को भाग निकली और मदद के लिए चिल्लाती रही।
यूपी के रायबरेली में बेहद दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। बेटी के साथ लौट रहे पिता को घेरकर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया है। बाइक से गिराने के बाद हमलावर सीने पर चढ़ गए और सिर में कई गोलियां मार दीं। इस दौरान बेटी ने भागकर जान बचाई और मदद के लिए गुहार लगाती रही लेकिन कोई नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही पिता-पुत्र समेत अज्ञात लोगों पर हत्या किए जाने की तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पाठक मजरे बिन्नावां गांव के रहने वाले मदरसा शिक्षक 45 वर्षीय मुर्तजा पुत्र मुस्तफा शुक्रवार को डीह थाना क्षेत्र के पूरे सरदार मजरे रोखा गांव अपनी बेटी इशरतजहां के ससुराल आया था। दोपहर में बेटी को विदा कराकर शिक्षक बाइक से निकला। इसी बीच डीह-नसीराबाद मार्ग पर इनखा जंगल के सुनसान स्थान पर तीन बाइकों में सवार आधा दर्जन हमलावरों ने उसका पीछा किया।
बाइक में पीछे बैठी शिक्षक की बेटी ने हमलावरों को पहचान लिया तो हमलावर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। हमलावरों के हाथ में अवैध असलहा देखकर बेटी सहम गई। उसे पिता को बाइक छोड़कर जान बचाकर भगाने को कहा। बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागे शिक्षक को हमलावरों ने दौड़ा लिया उसके सीने में बैठकर ताबड़तोड़ कई बार सिर पर गोलियों से भून डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुनसान स्थान पर पिता को बचाने के लिए बेटी चिल्लाती रही, लेकिन जंगल होने के कारण कोई भी व्यक्ति मदद करने के लिए नहीं दिखाई पड़ी। अचानक मार्ग पर एक एम्बुलेंस आती दिखी तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग। अन्यथा बेटी को भी मौत के घाट उतार देते। दिन-दहाड़े हुई शिक्षक की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे थाने की पुलिस के साथ एएसपी संजीव सिन्हा व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए।
खबर गांव पहुंचते ही मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। मृतका की बेटी ने पिता की हत्या करने वाले गांव के पिता-पुत्र समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसपी की ओर से गठित की गई पुलिस टीमें हमलावरों की धरपकड़ शुरू कर दी। एएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि पुरानी रंजिश में मदरसा शिक्षक की हत्या की गई है। मामले में मिली तहरीर में गांव के ही रहने वाले अयूब पुत्र सलमान और इनके बेटे नईम को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
बेटी के सामने पिता को मार डाला
शुक्रवार दोपहर बेटी को उसकी ससुराल से हंसी खुशी के साथ विदा करके घर जा रहे पिता रास्ते में बेहद खुश थे। बेटी के घर पहुंचने की घरवाले भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रास्ते में अचानक तीन बाइकों में सवार हमलावरों ने सुनसान स्थान पर उनका पीछा कर लिया और बेटी के सामने पिता को गोलियों से भून दिया। बेटी के सामने पिता की हत्या कर दी गई और लाचार बेटी सुनसान सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन जंगल में उसकी गुहार किसी के कानों तक नहीं पहुंची।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पाठक मजरे बिन्नावां गांव के रहने वाले मुर्तजा का करीब तीन साल पहले गांव के ही रहने वाले मुर्तजा का गांव के ही रहने वाले अयूब से मामूली बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ नसीराबाद थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इस विवाद के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो गई। शुक्रवार को बाइक से बेटी के घर निकले पिता की जानकारी उक्त लोगों हो गई। इसके बाद मौके की तलाश कर रहे अयूब शुक्रवार को अपने बेटे नईम व अन्य साथियों के साथ युवक की हत्या किए जाने की योजना बनाई।
इसके बाद पहले से घात लगाए हुए बैठे हमलावरों को मुर्तजा बाइक से बेटी इशरतजहां के साथ जाते दिखाई दिया। हमलावर बाइक सवार पिता-पुत्री का पीछा करना शुरू कर दिया। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही बाइक पीछे ले आए और हमलावर असलहा लहराने लगे। यह देखकर डरी सहमी बेटी ने पिता को जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर जंगल की ओर भगा दिया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा। आखिर में बेटी के सामने हमलावरों ने उसके पिता को बेरहमी से गोलियों से भून डाला। बेटी के सामने हुई पिता की हत्या के बाद बेटी सहम गई। अब उसकी आंखों से आंसू भी नहीं निकल रहे।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू
मदरसा शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। एसपी डॉ यशवीर सिंह की ओर से गठित की गई एसओजी व सर्विलांस के साथ कई थाना प्रभारियों की टीमें लगाई गई है। इसमें एसपी ने हत्या करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं।
और पढ़ें



