अखिलेश-राहुल आकर अपने गुरु को बचा लें, शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की चुनौती

Feb 26, 2026 02:30 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि उनके पास यौन शोषण के डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। अखिलेश यादव और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि आकर अपने गुरु को बचा लें। उन्होंने एक डिप्टी सीएम का धरना में संलिप्तता का भी दावा किया है।

अखिलेश-राहुल आकर अपने गुरु को बचा लें, शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की चुनौती

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने अब सीधे तौर पर विपक्ष के बड़े नेताओं को निशाने पर लिया है। प्रयागराज के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आशुतोष ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो वे आकर अपने गुरु को बचा लें।

लैपटॉप में मौजूद हैं जघन्य अपराध के साक्ष्य

आशुतोष ब्रह्मचारी ने मीडिया के सामने एक लैपटॉप दिखाते हुए सनसनीखेज दावा किया कि उनके पास आरोपों से संबंधित पर्याप्त और पुख्ता प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस लैपटॉप में नाबालिग बटुकों और महिलाओं के साथ हुए यौन शोषण के फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित हैं। आशुतोष के अनुसार, पीड़ितों में करीब 20 लड़के और कई महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से दो पीड़ितों ने पहले ही कोर्ट में अपने कलमबद्ध बयान दर्ज करा दिए हैं और उनकी मेडिकल जांच भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम के भीतर स्वीमिंग पूल जैसे स्थानों पर अनैतिक कृत्य किए जाते थे और अब साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

नेताओं और वीआईपी की संलिप्तता का दावा

आशुतोष ने मामले को राजनीतिक रंग देते हुए आरोप लगाया कि शंकराचार्य के शिविर में सपा और कांग्रेस से जुड़े कई कद्दावर नेताओं का आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने संदेह जताया कि जांच का विषय यह भी होना चाहिए कि क्या ये नेता भी बटुकों के साथ हुए कुकर्मों में शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक डिप्टी सीएम पर भी इशारों में निशाना साधा। आशुतोष ने कहा कि शंकराचार्य के धरने को एक उपमुख्यमंत्री का समर्थन प्राप्त था, जिन्होंने आश्वासन दिया था कि जब तक वे खुद आकर पानी न पिलाएं, धरना जारी रखा जाए। हालांकि, अपनी जान का खतरा बताते हुए उन्होंने उस डिप्टी सीएम के नाम का खुलासा नहीं किया।

घोटाले और सह-आरोपियों पर गंभीर आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी ने केवल यौन शोषण ही नहीं, बल्कि आश्रम में करीब तीन से चार करोड़ रुपये के घोटाले का भी आरोप लगाया है। उन्होंने इस प्रकरण में शंकराचार्य के अलावा उनके शिष्य मुकुंदानंद, मठ के सीईओ प्रकाश उपाध्याय और अरविंद का भी नाम उजागर किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रकाश उपाध्याय सीधे तौर पर बच्चों के यौन शोषण में शामिल है और वर्तमान में उसकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।