दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर आशा वर्कर से रेप, गंदा वीडियो भी बनाया
मोहम्मद हसन ने कॉल करके उसे एकता विहार कालोनी में बुलाया। वहां आरोपी अपने किराये के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद धमकी देकर दो साल तक शोषण करता रहा। पीड़िता ने परेशान होकर SSP से गुहार लगाई, जहां से FIR के आदेश हुए।

यूपी के मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला आशा वर्कर को दिल्ली में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर एक शख्स ने अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ रेप किया। यही नहीं गंदी तस्वीरें और वीडियो भी बनाया। आशा वर्कर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कि गर्भवती महिलाओं को लेकर वह अक्सर मूंढापांडे सीएचसी पर जाती है। वहीं उसकी जान पहचान रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव परसुपुरा निवासी मोहम्मद हसन से हुई थी। हसन ने उसे दिल्ली में नौकरी लगवाने का भी भरोसा दिया। 16 दिसंबर 2022 को उक्त मोहम्मद हसन ने कॉल करके उसे कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा एकता विहार कालोनी में बुलाया। वहां आरोपी अपने किराये के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद धमकी देकर दो साल तक शोषण करता रहा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मोहम्मद हसन ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 1.70 लाख रुपये फोन पे से और और अलग-अलग तारीख पर करीब 2.15 लाख रुपये नकद ले लिए। बाद में उसकी फोटो वायरल कर दी। परेशान होकर एसएसपी से गुहार लगाई, जहां से एफआईआर के आदेश हुए। एसएचओ मूंढापांडे मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के पर आरोपी मोहम्मद हसन के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
सिपाही की बेटी के अपहरण में महिला को भेजा गया जेल
वहीं मुरादाबाद के ही ठाकुरद्वारा स्थित ननिहाल में पढ़ाई कर रही उत्तराखंड महिला पुलिस कर्मी की नाबालिग बेटी का अपहरण आठ जनवरी 2026 को हुआ था। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को दो दिन पहले जेल भेजा था। शुक्रवार को एक और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह महिला कांस्टेबल की नजदीकी रिश्तेदार बताई जा रही है। इस मामले में आई मेडिकल रिपोर्ट में अपह्रत बालिका से दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है,जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाई हैं।
उत्तराखंड के काशीपुर थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी ठाकुरद्वारा स्थित अपनी ननिहाल में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। छात्र का 8 जनवरी को अपहरण हो गया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो दिन पहले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को मुकदमे में नामजद एक और महिला अभियुक्त निवासी फरीदनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि महिला पर आरोप है कि उसने छात्रा को बहला फुसलाकर अपहरणकर्ता युवकों के साथ भेजा था। उन्होंने बताया कि छात्रा से रेप की पुष्टि होने पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गई हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

