ममता बनर्जी के 20 सांसद क्यों छोड़कर चले गए, बताएं अखिलेश यादव; ओवैसी का सपा चीफ पर तंज

लाइव हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बहराइच में सपा प्रमुख पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इल्जाम हम पर लगाया जाता है, लेकिन कारनामे कोई और करता है। बताइए अखिलेश यादव, ममता बनर्जी के 20 सांसद क्यों चले गए? इस पर कोई कुछ नहीं बोलता।

Asaduddin Owaisi said why did Mamata Banerjee 20 MPs go away

UP News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार शाम बहराइच में मुस्लिम बहुल मटेरा निर्वाचन क्षेत्र से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के बहाने अखिलेश यादव पर तंज कसा। ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी के 20 सांसद पार्टी छोड़कर क्यों गए? अखिलेश बताएं।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'बंगाल में लाइन लगाकर लोग BJP में शामिल हो रहे हैं,तो क्या मैंने आयतुल कुर्सी पढ़कर उन पर फूंक मारी थी कि तुम BJP में चले जाओ? बेशर्मी की हद हो गई। जो लोग कल तक कहते थे, 'दिल में मदीना, आंख में काबा', वही बाबा के साथ बैठकर चाय पी रहे हैं। बाबा बंगाल जाकर कहते हैं कि बंगाल को काबा की जमीन नहीं बनने देंगे। अब वही लोग उनके साथ बैठकर चाय पी रहे हैं और ओवैसी को गाली दे रहे हैं? मैं पहले से जानता था कि ये सभी BJP और RSS की कठपुतलियां हैं। एक हवा के झोंके में सभी ने सिर झुका दिया और BJP में चले गए। तुमने हमारे विधायक को तोड़ा, लेकिन बिहार में हम दोबारा जीतकर आए।'

ममता के 20 सांसद क्यों चले गए, अखिलेश बताएं

ओवैसी ने अपने भाषण में आगे कहा, 'मैं उत्तर प्रदेश की जनता, खासकर बहराइच और मटेरा की जनता से अपील करता हूं कि मजलिस का साथ दीजिए। हम मर जाना पसंद करेंगे, लेकिन अपने ईमान और आपकी मोहब्बत का सौदा नहीं करेंगे। इल्जाम हम पर लगाया जाता है, लेकिन कारनामे कोई और करता है। बताइए अखिलेश यादव, ममता बनर्जी के 20 सांसद क्यों चले गए? इस पर कोई कुछ नहीं बोलता। लेकिन जब असदुद्दीन ओवैसी आपके हक और आपकी सियासी लीडरशिप के लिए आते हैं, तो इन सबको डर लगने लगता है। अब इन्हें डरना पड़ेगा, क्योंकि यह नौजवान जाग चुका है।'

ओवैसी ने नौजवानों का किया आह्वान

एआईएमआईएम चीफ ने आगे कहा, 'नौजवानों ने ठान लिया है कि अब उत्तर प्रदेश में उनके इत्तेहाद से एक नया इंकलाब आएगा। उनके इत्तेहाद से उनकी लीडरशिप पैदा होगी और उनकी मेहनत से उनके नुमाइंदे विधानसभा में पहुंचेंगे। समाजवादी पार्टी के जो लोग पिछले 20-25 वर्षों से यहां राजनीति कर रहे हैं, यासिर शाह और उनके परिवार को आपने बड़ी वफादारी से वोट दिया। बताइए, उन्होंने बहराइच और मटेरा के लिए क्या काम किया? कुछ नहीं किया। आपने वफादारी से वोट दिया, लेकिन इन्होंने यहां एक अस्पताल तक नहीं बनवाया।'

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।