Hindi NewsUP NewsAs soon as the elderly turn 60 old age pension will start coming into their account
वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 60 की उम्र होते ही अकाउंट में आने लगेगा पैसा

वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 60 की उम्र होते ही अकाउंट में आने लगेगा पैसा

संक्षेप:

यूपी के बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। अब वृद्धावस्था पेंशन के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार की नई व्यवस्था के तहत फैमिली आईडी ‘एक परिवार एक पहचान’ प्रणाली के जरिए पात्र वृद्धजनों की पहचान और सत्यापन स्वतः होगा।

Dec 29, 2025 09:43 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें वृद्धा पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नई व्यवस्था के मुताबिक वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रों की पहचान और सत्यापन अब फैमिली आइडी ‘एक परिवार एक पहचान’ प्रणाली के माध्यम से स्वतः किया जाएगा, जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति से 60 वर्ष का होते ही उसकी पेंशन खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि यूपी समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना वर्ष 2025 में और अधिक प्रभावी साबित हुई है। बीते आठ महीने में प्रदेश भर में 9.83 लाख नए पात्र वृद्धजनों को योजना से जोड़ा गया है, जिससे कुल पेंशन लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 67.50 लाख तक पहुंच गई है। राज्य मंत्री ने बताया कि डिजिटल मॉनिटरिंग, आधार आधारित सत्यापन और सतत निगरानी के माध्यम से पेंशन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि पेंशन का लाभ सही और पात्र वृद्धजनों तक समय पर पहुंचे।

नियमित सत्यापन से बढ़ी पारदर्शिता

असीम अरुण ने बताया कि योजना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित सत्यापन और समीक्षा की जा रही है। इसके तहत वर्ष 2024 में 1.77 लाख और वर्ष 2025 में 3.32 लाख मृतक व अपात्र लाभार्थियों के नाम पेंशन सूची से हटाए गए हैं, जिससे वास्तविक लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल सके।

पात्र वृद्धजनों को प्राथमिकता

समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक अमरजीत सिंह ने बताया कि विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र वृद्धजन पेंशन लाभ से वंचित न रहे। इसी क्रम में वर्ष 2025 में 9.83 लाख नए पात्र वृद्धजनों को योजना से जोड़ा गया है, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 7.08 लाख रही थी।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश से 12 वीं तक के स्कूल बंद, परिषदीय में इस दिन तक रहेगी छुट्टी

दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिला दोबारा मौका

इससे पहले समाज कल्याण विभाग ने शैक्षिक सत्र 2025–26 के तहत संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत सभी पात्र छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी। समय पर मास्टर डाटा लॉक न हो पाने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को दोबारा अवसर प्रदान करने के मकसद से संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। यह व्यवस्था सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों पर लागू होगी।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रवृत्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध बनाना है, जिससे कोई भी पात्र छात्र योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |